Tuesday 21 January 2014
**~बादलों की आँखें ~**
Photo: Anita Lalit
गरजे मेघ,
सूरज भागा, छिपा
दूसरे देश।
चीखे बादल,
थर-थर काँपती
भोर है आई।
धरा है भीगी,
बादलों की आँखें भी
हुई हैं गीली।
मन है रोया
ग़रीबी की आड़ में
मानव खोया।
देखो ठिठुरी
ग़रीब की झोंपड़ी
जमी, पिघली।
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)